- विभिन्न विभागों में तकनीकी पदो पर भी भर्ती पीआरडी के जरिए होगी : रेखा आर्य
देहरादून– खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी विभाग कि समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में अब तकनीकी पदों पर भर्ती भी पीआरडी के जरिए की जाएगी। इसके लिए आर्य ने जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों को नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल बुधवार को विधानसभा में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पीआरडी एक्ट में संशोधन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। ऐसे में अब जल्द से जल्द नियमावली तैयार कर इसका जीओ जारी किया जाए। आर्य ने अधिकारियों को 1 माह के भीतर नियमावली बनाने का काम पूरा करने की कहीं। मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पीआरडी ऐक्ट में संशोधन से अब राज्य का अपना ऐक्ट बनने जा रहा है।
इसके तहत पीआरडी कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए पीआरडी ऐक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा। इसके अलावा उनका कहना है कि अब 8 साल तक पीआरडी सेवक नौकरी कर पाएंगे। बता दे अभी तक उन्हें सुरक्षा संबंधी कार्यों में तैनाती दी जाती थी, लेकिन अब उनकी नियुक्ति तकनीकी पदों पर भी हो सकेगी। रेखा आर्य के मुताबिक पीआरडी जवानों के लिए तैनाती की आयु सीमा अब 18 वर्ष से 42 वर्ष की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

