- तैयार रहे क्योंकि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर होंगी भर्तियां।
देहरादून– कमर कस लीजिए क्योंकि सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड में भर्तियां अब रफ्तार पकड़ रही है। यहां बड़े पैमाने पर भर्तियां होने जा रही है। बता दे राज्य सरकार ने सभी प्रमुख सचिव और सचिवों से अपने अधीन विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगें हैं। साथ ही लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर विभाग ने खुद ही भर्ती एजेंसियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव और सचिवों को भेजे निर्देश में अधीनस्थ विभागों से भर्ती के प्रस्ताव शीघ्र देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर एवं अवर अधीनस्थ और उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता चयन परीक्षा से संबंधित रिक्त पदों को प्रस्ताव कार्मिक विभाग जबकि इससे इतर भर्तियों के प्रस्ताव सीधे भर्ती आयोगों को भेजने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल के भीतर 20 हजार रिक्त पदों पर नौकरियां देने का ऐलान किया था। लेकिन इस बीच जुलाई 2022 में भर्ती घपलों का भंडाफोड़ होने से भर्ती प्रक्रिया थोड़ा थम गई है। सरकार ने अब इसमें तेजी लाने की कसरत शुरू कर दी है।
सचिव कार्मिक सैलेश बगौली ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्तियों को लेकर सरकार का इरादा बिल्कुल स्पष्ट है। इसमें तेजी लाने को दिव्यांगजनों के पदों का चिन्हीकरण समय रहते पूरा किया गया। अब सभी विभागों से तत्काल गृह भर्तियों के प्रस्ताव मांगें हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
सरकारी विभागों में 29 हजार पद रिक्त
सरकारी विभागों के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के लगभग 29 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। बता दे कार्मिक विभाग ने अक्टूबर 2022 में यह आंकड़े मांगे थे जिसमें से डेढ़ दर्जन विभागों में यह ब्यौरा उपलब्ध कराया था। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, गृह, ऊर्जा, वन, सिंचाई, लोनिवि, पंचायतीराज में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं। यदि निगमों, निकायों और प्राधिकरणों को भी शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या 38 हजार पार कर रही है। इसके अलावा राज्य में करीब 22 हजार पद आउटसोर्स से भरे गए हैं।
रिक्त पदों का ब्योरा
विभाग रिक्त पद
शिक्षा 5710
चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा 3945
गृह 2461
वन 2428
ऊर्जा 2200
सिचाई 1412
कौशल विकास 1203

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 में होमस्टे स्वामी नदारद
हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी
नैनीताल:(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश पर 3421 राजस्व प्रकरण निस्तारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मीडिया 11 ने की शानदार वापसी, सीरीज 2-2 से बराबर
उत्तराखंड: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान
उत्तराखंड: जंगलों में बढ़ती आग पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
उत्तराखंड: हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को सीएम धामी ने दिए 10 लाख रुपये
उत्तराखंड: रामायण काल से जुड़े सीतावनी में पहली बार हुई जानकी कथा
देहरादून:(बड़ी खबर) आयुष विभाग में एटेचमेंट खत्म, कई अस्पतालों में संकट
देहरादून :(बड़ी खबर) 11 CO के हुवे तबादले 
