आंगनबाड़ी वर्कर के लिए आवेदन को तीन दिन शेष
देहरादून। प्रदेश के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 29 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद आवेदन से जुड़ा पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विभाग की ओर से 3211 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 438 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 2773 पद सहायिका के हैं। निदेशक बीएल राणा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://wecduk.in पर पंजीकरण और आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
