सहायक अध्यापक भर्ती का परिणाम जारी, अभिलेख सत्यापन 3 अगस्त से
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती का परिणाम जारी कर दिया। चुने गए अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख सत्यापन तीन व चार अगस्त को कराया जाएगा।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, एलटी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, 1 संगीत, कला एवं उर्दू विषय की परीक्षा 18 अगस्त 2024 को कराई थी। इनमें से हिंदी, अंग्रेजी, कगणित, संस्कृत, सामान्य, विज्ञान, व्यायाम, कला 5 एवं गृह विज्ञान विषयों का परिणाम व संशोधित
एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती का परिणाम भी जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत एक्सरे टेक्नीशियन परीक्षा पद कोड-11 का प्रोविजनल परिणाम भी जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 28 जुलाई को आयोग कार्यालय में कराया जाएगा। यह प्रोविजनल रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर जारी किया गया है।
उत्तर कुंजी जारी की गई है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन तीन व चार अगस्त को कराया जाएगा। आयोग ने विषयवार कटऑफ और अंक भी जारी किए हैं।
पीसीएस-जे 2023 : आवेदन पत्र डाउनलोडिंग लिंक खुला
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम तीन जुलाई को जारी किया था। इसमें चुने गए अभ्यर्थियों को 24 जुलाई से सात अगस्त के बीच आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना है। इसे भरकर इसके साथ संबंधित दस्तावेज लगाकर सात अगस्त की शाम तक आयोग कार्यालय भेजना होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
