शादी से इनकार पर युवती ने युवक को कोतवाली गेट पर चप्पलों से पीटा
समझौते के लिए पहुंचे थे दोनों पक्ष, पुलिस ने बीच बचाव कर कराया अलग
बाजपुर, वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने पर एक युवती ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कुछ देर के लिए कोतवाली परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर युवक को युवती से अलग कराया और मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर स्थिति सामान्य कराई।
पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर है। परिजनों की सहमति से दोनों के विवाह की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। बताया गया कि इससे नाराज युवती पहले युवक के घर पहुंची, जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्ष समझौते के लिए कोतवाली पहुंचे थे।
इसी दौरान युवती की नजर युवक पर पड़ते ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवती ने गाली गलौज करते हुए चप्पल निकालकर युवक पर प्रहार शुरू कर दिए। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को युवती से अलग कराया। घटना के दौरान कोतवाली गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे बाद में पुलिस ने हटाकर स्थिति सामान्य कराई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।कानून प्रवर्तन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
