- आदेश चौहान आत्मदाह धमकी
देहरादून- जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर व्यक्तिगत रंजिश रखने और विधायक के विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया। उन्होंने न्याय न मिलने की सूरत में आत्मदाह तक की चेतावनी दी। इस पर पीठ ने विषय को गंभीर बताते हुए सरकार को जांच के निर्देश दिए। विधायक जसपुर आदेश चौहान ने अपना विषय उठाते हुए कहा कि इसी वर्ष जुलाई में जसपुर में सूदखोरों के संबंध में वह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीएम कार्यालय गए थे, जिस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अगले दिन तीन व्यक्ति उनके यहां आए और उनसे अभद्रता की।
पुलिस को फोन करने पर पुलिस तीनों को पकड़ कर ले भी गई। उन्होंने इन तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपितों पर कार्रवाई करने के स्थान पर दोपहर दो बजे पुलिस ने उनका गनर वापस ले लिया। उन्होंने थाने में धरना दिया, आश्वासन मिला लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद जब वह मुख्यमंत्री से मिले तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई।
साथ ही उनके खिलाफ क्रास एफआइआर भी हुई। अब जांच अधिकारी भी बदल दिया गया है। उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह विधानसभा द्वार के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
