देहरादून। सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। अधियाचन से जुड़ी खामियां भी दूर की जा रही हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है।आयोग के अनुसार अगले सप्ताह आयोग विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और कमियां हैं, जिसके लिए इसे लौटा दिया गया था ऐसे में सभी तैयारियां पूरी कर विज्ञापन जारी की प्रक्रिया की जा रही है।
आयोग ने बताया कि अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विभागों में भर्ती होने के कारण विभागों की अलग-अलग सेवा नियमावलियों का अध्ययन किया जा रहा है। इसी हिसाब से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
कनिष्ठ सहायक के बाद राज्य लोक सेवा आयोग कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग में समूह-ग के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जनवरी में जारी करेगा।अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट को देखते रहे।
गौरतलब है कि आयोग अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
