Dehradun News: उत्तराखंड में पिछले 1 सप्ताह से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं मंडल तक कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर पैर पसारने लगा है , संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। आज शनिवार को राज्य के 09 जिलों में 94 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि शुक्रवार को 108 नए मामले सामने आए थे।
वहीं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 292 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कुल 920 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें देहरादून जिले में 48, नैनीताल में 29, हरिद्वार में 04, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 2, पौड़ी में 1, चंपावत में 3, उत्तरकाशी और ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक और टिहरी गढ़वाल तथा बागेश्वर में तीन- तीन संक्रमित मिला है। दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत हुई है। वही 79 मरीज स्वस्थ हुए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
