Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है जिसके चलते कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गर्जन के साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है , बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 और 21 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
येलो अलर्ट के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के जनपदों में कई कई गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान की भी बात कही है इस बीच 21 मार्च को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में अधिकांश स्थानों तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों के स्थान स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बरसात बर्फबारी हो सकती है तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
शुक्रवार को दोपहर बाद सरोवर नगरी में मौसम का मिजाज बदला झमाझम बरसात के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा में बादल बरसे। बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड लौट आई। मसूरी के समीपवर्ती यमुना घाटी व अगलाड़ घाटी में भी वर्षा होने से काश्तकारों ने राहत महसूस की है। अन्य पर्वतीय इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी की सूचना है। देहरादून में लगातार शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
