बागेश्वर : बीते रोज मंडलसेरा के जोशीगांव में एक मकान से एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिलने की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो शव सड़ी-गली अवस्था में थे। पुलिस पति को तलाश मे जुटी है। जिसके बाद ही मामले की जानकारी हो सकेगी।वहीं आज चारों शवों के पीएम की कार्यवाही कर अग्रिम करवाही की गई।
होने से इस मकान की ओर गांव के लोगों की आवाजाही कम थी।कल शाम गांव के कुछ लोग इस मकान के पास से जंगल की तरफ जा रहे थे तो उनको बदबू महसूस हुई। आस पास कोई नही था तो उन्होंने मकान मालिक को फोन किया। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और जब पुलिस पहुंची तो घर से तीन बच्चों समेत चार शव बरामद हुए। पुलिस की पड़ताल में घर के भीतर भूपाल राम की पत्नी नंदी देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के शव होने की पुष्टि हुई।ग्राम प्रधान भूपाल आर्या ने बताया की भुपाल राम सही व्यक्ति नही था उसके द्वारा लोगो को अक्सर ठगा जाता रहा है जिस वजह से उसके साथ किसी का कोई संपर्क नहीं था।
उसकी एक बड़ी बेटी है पूजा (17) वह अपने चाचा के साथ ही रहकर पड़ती है। वही पुलिस ने बताया की मामले की जांच बारीकी से की जा रही है हर पहलु को देखा जा रहा है जल्द मामले की सही जानकारी सामने आ जाएगी। भूपाल राम की तलाश होते ही सारा मामला सुलझने की उम्मीद जताई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
