- उत्तराखंड में ठंड बढ़ी, सात डिग्री तक गिरा पारा
देहरादून – उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। बादलों के साथ ही हल्की ठंडी हवाओं से ठंड में इजाफा हो गया। कई शहरों में तापमान में कमी दर्ज की गई। दो दिन के भीतर तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। सर्दी बढ़ने से लोग मोटे गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
देहरादून में जहां शनिवार को दिन का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रुद्रप्रयाग में दिन में बादल छाए रहे। केदारनाथ और ऊंचे क्षेत्रों में रात को हिमपात होने की उम्मीद है। पर्यटक स्थल चोपता में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाएं चलने से ठंडक रही। मैदानी जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंह
नगर और नैनीताल में सुबह के वक्त कोहरा छा रहा है। सोमवार को भी सुबह के वक्त कोहरा दिखाई दिया। जिसका असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
