- प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के खिलाफ है शिक्षक संघ
देहरादून। प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से राजकीय शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने सरकार से इस भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस बाबत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया है।
चौहान ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है। प्रधानाचार्य के पदों को हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के मार्फत शतप्रतिशत प्रमोशन से भी भरा जाना चाहिए। साथ ही हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर 55 प्रतिशत एलटी और 45 प्रतिशत प्रवक्ता कैडर से प्रमोशन किया जाए।
पैन्यूली ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि वो तत्काल इस मामले का संज्ञान लें और भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कराएं। यदि सरकार ने इन पदों पर सीधी भर्ती की तो संघ इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश 
