देहरादून- पूरे उत्तराखंड में नौ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में सोमवार को भी कोहरा छाया रहेगा। लेकिन इसके बाद कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारीहो सकती है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से मैदानी इलाकों में कोहरे में कमी आएगी। सूखी ठंड से भी राहत मिल सकेगी।
रविवार को उत्तराखंड के
मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से ऊपर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पिथौरागढ़ में 2.5 डिग्ग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में रविवार को धूप निकली। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साल की शुरुआत से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई पर्वतीय इलाकों में सड़क पर पाला जमने से आवाजाही में मुश्किल आ रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

