देहरादून: उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./ आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./ आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024
के रिक्त 222 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः: A-5/DR/S.I./E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे। प्रश्नगत परीक्षा हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 जून, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है। उक्त परीक्षा में औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 11 जून, 2024 (मंगलवार) से आयोग की वेबसाइट से psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।
अभ्यर्थी राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जलपान एवं अन्य व्यवस्था स्वयं करते हुए ससमय परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो जाए। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

