देहरादून: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के पांच हजार कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर। एनएचएम निदेशालय ने गुरुवार को इन सबकी वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। इसके तहत अलग- अलग श्रेणी में क्रमशः सात, ग्यारह और 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई है।
इस संबंध में एनएचएम की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने सभी जिलों के सीएमओ-जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिवों को आदेश भेज दिया है। इस आदेश के अनुसार, 25 हजार रुपये वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में सात प्रतिशत, 20 हजार वेतन वालों के लिए 11 व 15 हजार वेतन पाने वाले कर्मियों के वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन क सिंह रावत का आभार जताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

