- प्रदेश के पांच शहरों में दौड़ेगी 200 इलेक्ट्रिक बसे, जानिए कोन से शहरों में चलेंगी यह बसे।
Dehradun- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड प्रदेश के 5 शहरों में 200 इलेक्ट्रिक बसे दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। जी हां, दरअसल परिवहन विभाग राज्य के प्रमुख शहरों में यातायात और प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग केंद्रीय सरकार को 5 शहरों के लिए 200 बसों का प्रस्ताव भेजने जा रहा है। करीब 200 करोड रूपये से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रोजेक्ट में मिलने वाली बसों के संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी रोडवेज को दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून में वर्तमान समय में चल रही इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ाने के लिए 30 नई बसें चलाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।
प्रोजेक्ट में मिलने वाली बसों को दून–मसूरी मार्ग, हरिद्वार, उधमसिंह नगर व हल्द्वानी में भी चलाने का फैसला लिया है। इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष रखने के लिए उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदनराम दास करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात। परिवहन मंत्री चंदनराम दास का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक होने जा रही है। बैठक के दौरान प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें ई-बस का विषय सबसे अहम मुद्दा है। केंद्रीय मंत्री से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए विशेष बजट के साथ दो ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र, ई- चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
