आरटीई: छात्रों को निजी स्कूलों में प्रवेश का मिलेगा एक और मौका
देहरादून। प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक और मौका मिलेगा। प्रवेश के लिए 17 मई से दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा, निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण की लॉटरी प्रक्रिया के बावजूद करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। कुछ निजी विद्यालयों ने इसके लिए समय पर विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया। ऐसे में प्रवेश से वंचित पात्र छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश की दूसरे चरण की प्रक्रिया अपनाए जाने का निर्णय लिया गया है। 17 मई को जिला स्तर से इसके लिए विज्ञप्ति निकाली जाएगी। 18 से 23 मई तक पोर्टल पर पहले से पंजीकृत विद्यालयों को अपडेट एवं नए विद्यालयों का पंजीकरण किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी 

