देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया परिणाम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 55/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 16 फरवरी, 2024 में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अंतर्गत विज्ञापित अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20 नवंबर, 2024 से दिनांक 14 दिसंबर, 2024 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की गयी।

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों द्वारा आयोग को प्रत्यावेदन एवं ऑनलाईन माध्यम से आयोग को NCIC (National Craft Instructor Certificate) प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये गये थे, ऐसे अभ्यर्थियों में से विज्ञप्ति/चयन परिणाम संख्या 13/गोपन /2026-27 दिनांक 29 अप्रैल, 2026 के द्वारा अभिलेख सन्निरीक्षा के प्रथम चरण में 334 अभ्यर्थियों की श्रेणी/ उपश्रेणीवार औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 05 मई, 2026 से 07 मई, 2026 तक आयोग कार्यालय में की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Ad

प्रथम चरण में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु बुलाये गये कतिपय अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक ट्रेडों में होने तथा विज्ञापन में उल्लिखित संबंधित ट्रेडो हेतु अनिवार्य अर्हता अनुभव के कारण कुल पदों 370 पदों के सापेक्ष पूर्ण संख्या में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं पाये गये। तत्क्रम में द्वितीय चरण की अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु न्यूनतम अर्हक अंकों तक 168 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची दिनांक 13 मई, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी, जिनकी अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 18 मई, 2026 को आयोग कार्यालय में की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन...जानिए क्या है खास
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार

प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण की अभिलेख सन्निरीक्षा के उपरांत अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों में से श्रेष्ठताक्रम एवं वरीयता के आधार पर अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति नियोक्त्ता विभाग को प्रेषित किये जाने एवं अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रवीणता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें