उत्तराखंड के इन जिलों में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, सावधानियां बरतने के लिए गाइडलाइन जारी
उत्तराखंड में भारी रहेंगे अगले कुछ दिन, कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों के लोग बरतें सावधानी

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से गर्मी की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों में बढ़े तापमान का असर देखने को मिल रहा है, तो वहीं अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 मई को प्रदेश के तमाम पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिला प्रशासन को तमाम सावधानियां बरतने संबंधित गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. साथ ही सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं.
28 मई को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जारी अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों के अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा 
