देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड के हरित, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य तय समय से पहले पूरा कर लिया है। साथ ही निर्धारित लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के चलते उत्तराखंड देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक राज्य में सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि हुई है। उत्तराखंड में करीब 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं….जो ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल, उरेडा, क्षेत्रीय अधिकारियों और अभियान से जुड़े सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम उत्तराखंड के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सौर कौथिग, जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लोगों में सौर ऊर्जा को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र लगाना नहीं….बल्कि हर नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श मॉडल बनेगा।
इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

