बीआरसी-सीआरसी भर्ती में स्थानीय को वरीयता
देहरादून– शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा है कि आउटसोर्स से होने वाली बीआरसी – सीआरसी के साथ चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आरक्षण लागू किया जाएगा। इन भर्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रश्नकाल में विधायक ममता राकेश
के सवाल के जवाब में डॉ. धन सिंह ने कहा कि बीआरसी-सीआरसी के 955 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चतुर्थ श्रेणी के भी 2364 पद आउटसोर्स से भरे जाने हैं, इनमें आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। भर्तियों में प्रदेश के युवाओं को वरीयता देंगे। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि वर्ष 2011 के
जीओ के समय ही यह तय हुआ था कि स्कूलों की स्वीकृत के वक्कत ही वहां चतुर्थ श्रेणी के पद आउटसोर्स से भरे जाएंगे, इसलिए सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उक्त पद पूर्व में स्वीकृत हैं या यह नई भर्ती होगी। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि आउटसोर्स भर्ती में ब्लॉक स्तर नियुक्ति हो, इससे नियुक्त कर्मचारी अपने ब्लॉक में ही टिककर काम कर सकेंगे। इस पर रावत ने कहा कि अभी नियुक्तियों में ब्लॉक स्तर की शर्त लगाने से कई बार कोर्ट केस हो जाते हैं। वैसे भी यह व्यापक नियमावली का विषय है, इस पर सभी विभागों के जरिए ही विचार हो सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार 

