देहरादून – उत्तराखंड परिवहन निगम में अफसरों के तबादले, 11 कंडक्टरों के प्रमोशन, आदेश जारीसहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगाउत्तराखंड परिवहन निगम में बृहस्पतिवार को अफसरों के तबादले हुए तो 11 कंडक्टरों का प्रमोशन बुकिंग लिपिक के पद पर कर दिया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।जारी आदेश के मुताबिक, सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यातायात अधीक्षक अंजलिका शर्मा का तबादला कार्यालय मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो के पद पर किया गया है।
यातायात अधीक्षक राजेंद्र कुमार आर्य का तबादला प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा डिपो से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रानीखेत डिपो किया गया है। उनके पास भवाली डिपो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सहायक महाप्रबंधक भवाली डिपो मोहन राम आर्य का तबादला सहायक लेखाधिकारी मंडलीय प्रबंधन संचालन देहरादून कार्यालय में किया गया है।हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को रुड़की डिपो का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बागेश्वर डिपो के स्टेशन अधीक्षक धीरज वर्मा का तबादला उनके अनुरोध पर यातायात अधीक्षक पिथौरागढ़ डिपो के पद पर किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
