देहरादून- शिक्षा विभाग में 16 खंड शिक्षा अधिकारी बने उप निदेशक, पदोन्नति का आदेश जारी शासन ने जिन अधिकारियों की पदोन्नति की है उसमें कुछ अधिकारी हरिद्वार, रुद्रप्रयाग आदि विभिन्न जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग में 16 खंड शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नत कर विभाग का उप निदेशक बनाया गया है।
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। शिक्षा सचिव के मुताबिक जिन अधिकारियों के बीईओ से उप निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। उसमें शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदीप कुमार, आशुतोष भंडारी, धर्म सिंह, राय सिंह रावत, उमा पंवार, हेमलता भट्ट, अत्रेश सयाना, अशोक कुमार गुंसाई, राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली, दलेल सिंह, नागेंद्र बर्त्वाल एवं राजवीर सिंह सविता शामिल है।
आदेश में कहा गया है कि सेवा संवर्ग में वरिष्ठता आदि के संबंध में यदि न्यायालय में कोई रिट याचिका विचाराधीन हो तो संबंधित की पदोन्नति रिट याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।
कुछ पदों पर लटकी है पदोन्नति
शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के दो पद पिछले काफी समय से खाली हैं। इसके अलावा संयुक्त निदेशक सहित कुछ अन्य पद भी खाली हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक अधिकारियों के खाली पदों पर विभाग की ओर से पदोन्नति की जा रही है। अन्य पदों पर भी जल्द पदोन्नति की जाएगी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

