- समाज कल्याण-सहकारिता के दो अफसरों की जांच होगी
देहरादून । समाज कल्याण और सहकारिता विभाग के दो रिटायर अफसरों के खिलाफ सरकार ने विजिलेंस जांच कराने का फैसला लिया है। सतर्कता अनुभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को जांच के आदेश कर दिए हैं।
बीते दिनों मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में राज्य सतर्कता समिति की बैठक हुई थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में समाज कल्याण, सहकारिता, ऊर्जा और जल निगम के पांच अफसरों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थीं। इनमें दो रिटायर हो चुके हैं। बैठक में दोनों रिटायर अफसरों के विरुद्ध विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई, जबकि अन्य तीन पर फैसला होना बाकी है। सूत्रों ने बताया, सीएम ने समाज कल्याण विभाग से उप निदेशक रैंक से रिटायर अनुराग शंखधर और यूएसनगर में सहकारी बैंक की बरा शाखा के शाखा प्रबंधक राकेश झझरिया के खिलाफ विजिलेंस जांच को मंजूरी दे दी है। सतर्कता अनुभाग ने निदेशक विजिलेंस को इनकी खुली जांच करने के आदेश कर दिए हैं।
सूत्रों ने बताया, शंखधर के खिलाफ पूर्व में भी कई जांचें चल रही हैं। उन पर समाज कल्याण छात्रवृत्ति के साथ अन्य कई अनियमितताएं करने के आरोप हैं। वहीं सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक पर गड़बड़ी के आरोप हैं। जल निगम के एक वरिष्ठ इंजीनियर के विरुद्ध भी शिकायतें मिली हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
