देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस/PAC भर्ती परीक्षा UPDATE

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-65/उ०अ० से०च०आ० / 2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अंतर्गत विज्ञापित आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) के रिक्त-2000 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। विभागीय नियमावली में दी गयी व्यवस्थानुसार उपरोक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक-24.02.2025 से 04. 04.2025 तक राज्य के 17 परीक्षण केन्द्रों में आयोजित की गयी। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के पश्चात लिखित परीक्षा हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किए जा रहे है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज

उपरोक्त अर्ह अभ्यर्थियों को अवगत कराना है कि आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) की लिखित परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 03 अगस्त, 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश

उक्त परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 30 जुलाई, 2025 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड अंकित हो। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें