देहरादून-( बड़ी खबर) विपक्ष भी सीएम धामी के फैसले का करने लगा स्वागत, हरदा ने किया इस फैसले का स्वागत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून – राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की अब विपक्ष भी सराहना करने लगा है। आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दे डाला है।

बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा नेता अक्सर एक दूसरे पर हमलावर रहते हैं। लेकिन परंपरा के विपरीत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज सीएम धामी की जमकर प्रशंसा कर डाली।

ADVERTISEMENTSAd

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है “एल धार,धारचूला की छोटी पहाड़ी का वर्णावत के तर्ज पर ट्रीटमेंट करने का जो फैसला मुख्यमंत्री जी ने किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं, उसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। धारचूला के अस्तित्व को बचाने के लिए बहुत आवश्यक है कि उसका वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया जाए और ग्वाल गांव के विषय में भी कुछ गंभीरता से चिंतन किया जाय और खोतिला में बावजूद हमारे कार्यकाल में तटबंध बनने के बाद कैसे पानी भर गया, उसका भी समाधान निकालना चाहिए। क्योंकि काली तो हमेशा जलयुक्त रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें