देहरादून- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन की आस एलटी शिक्षकों की साल दर साल टूटती हुई नजर आ रही है। अन्य विभागों के साथ शिक्षा विभाग में भी जब भी प्रमोशन होते है तो एलटी संवर्ग के शिक्षकों की जुबान पर यही सवाल रहता है कि क्या कभी एलटी से प्रवक्ता के पदों पर भी प्रमोशन की आस पूरी होगी। लेकिन सवाल ये है कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन की राह खुलेगी कैसे,क्योंकि उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि उनके हाथ एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन को लेकर बंधे हुए हैं।
क्योंकि मामले में कुछ एलटी संवर्ग के शिक्षकों के द्वारा ही कोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इसलिए जब तक कोर्ट से कोई फैसला प्रमोशन को लेकर नहीं आता,तब तक उनके हाथ प्रमोशन को लेकर बंधे हुए हैं। लेकिन एक विकल्प है जो उन्होंने सुझाया भी है, कि यदि जो शिक्षक कोर्ट गए हैं। वह आपस में मिल बैठकर सभी शिक्षकों के साथ एक निर्णय ले ले तो फिर प्रमोशन की राह खुल सकती है। और यदि अगर सभी शिक्षक एकमत हो जाते हैं तो 1 हफ्ते के भीतर वह प्रमोशन कर देंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
