देहरादून– उत्तराखंड की सरकारी विद्यालयों में भी अब यदि छात्र तीन दिन तक स्कूल से गैरहाजिर रहता है तो अभिभावकों के मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा । विद्या समीक्षा केंद्र से जुड़े सरकारी स्कूलों में जहां शिक्षकों की रोज की हाजिरी दर्ज होगी छात्रों की उपस्थिति का भी नियमित ब्योरा रहेगा। न केवल हाजिरी, बल्कि छात्र किस विषय में बेहतर है, किसमें कमजोर, इसका लेखा-जोखा भी स्कूल और विद्या समीक्षा केंद्र रोजाना के हिसाब से तैयार करेंगे।
उत्तराखंड के विद्या समीक्षा केंद्र ने विधिवत रूप से काम करना शुरू कर दिया है। शिक्षा महानिदेशालय स्थित इस केंद्र से अब तक चार हजार 950 स्कूल जुड़ चुके हैं। 15 हजार शिक्षक और 2.46 लाख छात्रों का ब्योरा अब तक दर्ज हो चुका है। डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने बताया कि अब तक स्कूलवार रखा जाएगा।
पहले परंपरागत व्यवस्था में छात्र- शिक्षक उपस्थिति पर ही फोकस रहता था। पर, विद्या समीक्षा केंद्र से छात्र की प्रत्येक गतिविधि पर भी बारीक नजर रहेगी।
- स्कूलों को तैयार करना होगा , छात्रों का विवरण:
स्कूल को छात्रों का कक्षावार विवरण तैयार करना होगा कि वो किस विषय में बेहतर हैं और किसमें कमजोर, इस रिकॉर्ड की समीक्षा परख सॉफ्टवेयर से होगी और उसके अनुसार स्कूलों में तैनात शिक्षकों के प्रशिक्षण, नियुक्ति की व्यवस्था भी होगी। यदि कोई छात्र स्कूल नहीं आ रहा है तो अभिभावकों को एसएमएस से इसकी जानकारी दी जाएगी। शिक्षक स्वयं भी उनसे संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया, स्कूली शिक्षा के बाद छात्र ने किस दूसरे सेक्टर को चुना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) BJP की राष्ट्रीय टीम में तीरथ रावत को मिली जगह, बनाया गया ….
हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा
उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस ‘अपनों’ ने ही खोला ‘मोर्चा’, कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला
उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत
उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब 


