देहरादून। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे।
अपर निदेशक शहरी विकास डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी जिलाधिकारियों को शुक्रवार को पत्र भेज कहा गया कि रविवार तक नगर निकायों में वार्ड सदस्य व पार्षद पदों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर सात दिन में आपत्तियों का निराकरण करें और रिपोर्ट निदेशालय को भेजें।ओबीसी आरक्षण एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से निर्धारित करना होगा। निदेशालय के स्तर से नगर निगम मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की अनंतिम अधूिसचना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एक-दो दिन में इनकी अधिसूचना जारी हो जाएगी
22 को निदेशालय को मिलेगी निकायों की आरक्षण सूचना
शहरी विकास निदेशालय ने निकायों में वार्ड सदस्य एवं पार्षद पदों के आरक्षण की समयसीमा जारी कर दी है। सभी जिलाधिकारियों के इस टाइमलाइन में आरक्षण निर्धारण करना होगा। अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा के मुताबिक, डीएम के स्तर से 14 दिसंबर को निकायों में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी होने के बाद 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच इन पर आपत्तियां प्राप्त की जा सकेंगी। 22 दिसंबर को जिलाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट शहरी विकास निदेशालय को भेजनी होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 