Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है, सुबह और शाम को तापमान गिरने से ठंड में निरतंर इजाफा हो रहा है। हालांकि आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश के कोई आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि तापमान में उच्च दिनचर परिवर्तन सर्दी और फ्लू के प्रसार के लिए अनुकूल है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 11 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक उधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना व्यक्त की है ।
शनिवार 10 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो सकताहै। इसके बाद 12 और 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री हो सकता है। 14 दिसंबर को तापमान गिरकर अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। यानि कि इस दिन ज्यादा सर्दी महसूस होगी। इसके बाद 15 से 17 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक रह सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

