Dehradun- अगले तीन दिन उत्तराखंड में बढ़ सकती है तपिश, इस दिन से करवट ले सकता है मौसम, उत्तराखंड में होली पर मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहे।पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क हो गया और चटख धूप खिली।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। जबकि, आगामी 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

