देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा की राज्य में कोविड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सचिव श्री रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्रीमती अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 