- बीआरसी-सीआरसी भर्ती में स्थानीय को वरीयता
देहरादून – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा है कि आउटसोर्स से होने वाली बीआरसी – सीआरसी के साथ चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आरक्षण लागू किया जाएगा। इन भर्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रश्नकाल में विधायक ममता राकेश
के सवाल के जवाब में डॉ. धन सिंह ने कहा कि बीआरसी-सीआरसी के 955 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चतुर्थ श्रेणी के भी 2364 पद आउटसोर्स से भरे जाने हैं, इनमें आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। भर्तियों में प्रदेश के युवाओं को वरीयता देंगे। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि वर्ष 2011 के
जीओ के समय ही यह तय हुआ था कि स्कूलों की स्वीकृत के वक्कत ही वहां चतुर्थ श्रेणी के पद आउटसोर्स से भरे जाएंगे, इसलिए सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उक्त पद पूर्व में स्वीकृत हैं या यह नई भर्ती होगी। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि आउटसोर्स भर्ती में ब्लॉक स्तर नियुक्ति हो, इससे नियुक्त कर्मचारी अपने ब्लॉक में ही टिककर काम कर सकेंगे। इस पर रावत ने कहा कि अभी नियुक्तियों में ब्लॉक स्तर की शर्त लगाने से कई बार कोर्ट केस हो जाते हैं। वैसे भी यह व्यापक नियमावली का विषय है, इस पर सभी विभागों के जरिए ही विचार हो सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
