weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून- (बड़ी खबर) इन इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानी 15 और 16 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 और 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन से साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इन दो दिन बारिश वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

तापमान
15 और 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 व 21 डिग्री रहेगा। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 21, 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें