देहरादून- (बड़ी खबर) होम आइसोलेशन को मंजूरी, गाइडलाइन भी हुई जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होम आइसोलेशन को मंजूरी दिए जाने के साथ-साथ उसकी गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होम आइसोलेशन हेतु दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद आज शासन ने गाइडलाइंस भी जारी कर दी है 10 दिन के होम आइसोलेशन को मंजूरी दी गई है और चिकित्सकों की अनुमति के साथ ही शपथ पत्र दाखिल करना होगा इसके अलावा रोगी के 24 घंटे देखभाल करने वाले व्यक्ति की भी जानकारी देनी होगी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में 60 साल से ऊपर किसी अन्य बीमारी से ग्रसित व्यक्ति और 10 साल की कम उम्र के बीमार बच्चों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं मिलेगी।

काशीपुर- प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में हड़कम्प

ADVERTISEMENTS

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन में अगर हल्के लक्षण वाले कोरोना के मरीज के पास घर में रहकर आराम करने की बेहतर सुविधा है तो वह होम आइसोलेशन का पालन कर सकते हैं इसके लिए कई निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला

1- अगर डॉक्टर ने किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण की संख्या काफी कम बताई है, तो वह होम आइसोलेशन कर सकता है.
2- घर पर आइसोलेशन की सुविधा होनी चाहिए, साथ में रहने घर वालों के लिए भी अलग रहने की सुविधा होनी चाहिए.
3- 24 घंटे के लिए एक सहायक साथ में होना चाहिए, जो लगातार अस्पताल के संपर्क में रहे.
4- कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले, साथ में रहने वाले व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के अनुसार हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन लेनी चाहिए.
4- आरोग्य सेतु ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें.
5- संक्रमित व्यक्ति को लगातार अस्पताल और जिला के मेडिकल अधिकारी को अपनी सेहत की जानकारी देनी होगी.
6- सेल्फ आइसोलेशन के लिए दिया गया फॉर्म भरना जरूरी है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी

उत्तराखंड- यहां बरसात ने मचाई भारी तबाही, दर्जनों मवेशी दबे, घराट, पुलिया, पेयजल लाइनें भी ध्वस्त

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें