काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक को उसके परिजन जब तक काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जा पाते तब तक रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी स्वयं ही तमंचा लेकर पुलिस चौकी जा पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तराखंड- इस जिले में पिछले 24 घंटे में 112 नए मामले, टेंशन में लोग
दरअसल कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के अंतर्गत गुलजारपुर पत्थर पुरी निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र सरजीत सिंह का गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते युवती आज तड़के गौरव के घर आ गई तथा उससे विवाह करने की जिद पर अड़ी थी लेकिन गौरव के परिजन लगातार समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच मामले की जानकारी जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो युवती का भाई आधा दर्जन से अधिक युवकों को साथ लेकर दोपहर में गौरव के घर आ धमका। सभी लोगों ने गाली गलौज करते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही गौरव जमीन पर गिर पड़ा इस दौरान हमलावर मौका पाकर भाग खड़े हुए। आनन-फानन में गौरव के परिजनों के द्वारा गौरव को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
हल्द्वानी- रपटे में आये उफान से बाल-बाल बचा बाइक सवार, देखिए VIDEO
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
