चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों को दी बधाई।
चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर मंत्री जोशी के आवास के बाहर मनाया गया जश्न।
भारत माता की जय और पटकों की गूंज के साथ जमकर की आतिशबाजी।
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का जताया आभार।
देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है। उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत समर्पण और नवीनता के कारण ही यह मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस महान उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला जोशी, अमित, सोनू, विष्णु प्रसाद गुप्ता, नैन सिंह पवार, निर्मला थापा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, सतेंद्र नाथ सहित सैकडो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

