देहरादून- उत्तराखंड में पिछले 2 दिन से भारी बरसात और बर्फबारी के चलते अब दुश्वारियां सामने आने लगी है सैकड़ों गांव बर्फ की चादर से सफेद हो गए हैं। तो वही दर्जनों रास्ते बंद हो गए हैं। लिहाजा कई गांवों का संपर्क टूट गया है लोगों को भारी बारिश और बर्फबारी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वाल में जहां कई इलाके बर्फ से ढके हुए हैं तो उत्तरकाशी में 21 ग्रामीण मोटर मार्ग और गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बर्फ से बंद है इसके अलावा कुमाऊं की बात की जाए तो नैनीताल में कई साल बाद 2 फुट बर्फ गिरी है लिहाजा कुमाऊं में 37 सड़कें बंद हैं जिनमें पिथौरागढ़ में पांच चंपावत में 12 और बागेश्वर में पांच अल्मोड़ा में 8 और नैनीताल जिले में 7 सड़कें बंद हैं।
पिछले 2 दिन से हो रही भयंकर बारिश और बर्फबारी ने ठंड और शीतलहर में भी इजाफा किया है। पहाड़ों को गए पर्यटक भारी बर्फबारी के चलते होटलों में फंसे हैं और रास्ते बंद होने की वजह से पहाड़ों को जाने वाले पर्यटक बीच में ही फस गए हैं। कई जगह पुलिस एसडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें रास्ता खुलवाने का काम कर रही है। उधर बद्रीनाथ धाम में 5 फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है जबकि केदारनाथ में 16 फुट तक बर्फबारी जमी हुई है वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में आज सीट दिवस की चेतावनी जारी की गई है यानी कोल्ड डे कंडीशन में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

