देहरादून-राज्य के सरकारी कार्यालय, सभागार, मैदान आदि का आम लोग भी एक तय शुल्क देकर उपयोग कर सकेंगे । ऑफिस टाइम के बाद सार्वजनिक संपत्तियां आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होंगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए।
पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था। वित्त सचिव ने सभी डीएम को निर्देश जारी करते हुए इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। केवल राजभवन परिसर, सीएम
कार्यालय मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर, विधानसभा परिसर, न्यायालय परिसर, सचिवालय परिसर और पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित मुख्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे । जिलों में डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति शुल्क व अन्य व्यवस्थाएं तय करेगी। इनमें केवल सकारात्मक और समाजहित की गतिविधियों को अनुमति होगी। पक्षपातपूर्ण तरीके से की जा रही राजनीतिक गतिविधियां, रैली आदि के लिए संपत्ति नहीं मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

