देहरादून- चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने द्वार खोल दिए है। उत्तराखंड राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम , निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने सभी जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन और महाप्रबंधको की मौजूदगी में निर्णय लिया कि राज्य के 10 जिला सहकारी बैंकों की वर्ग 4 की नियुक्तियाँ की प्रक्रिया इसी महा शुरू हो जाएगी।
जिला सहकारी बैंक को में 428 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसमें काफी प्रक्रिया आगे बढ़ गई थी, लेकिन बीच में अपरिहार्य कारणों के कारण इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। 6 दिसंबर से नियुक्तियां की प्रक्रिया सरकार ने खोल दी है।
सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी बैंकों का बोर्ड पारदर्शिता, और मैरिट के आधार से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती कराएं। जहां तक से यह भर्तियां रुकी हुई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाए। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व प्रदेश सरकार सहकारी बैंकों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर पाएगी या नहीं। दिसंबर अंत तक चुनाव आचार संहिता लगने की संभावनाएं हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
