Dehradun News- उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता की बागडोर संभालने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनता का भरोसा जीतना उनका पहला मकसद है उन्होंने प्रदेश नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व सहित सभी भाजपा के कार्यकर्ता नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह जनता के भरोसे पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बीजेपी कार्यालय में घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं जहां वह राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा करेंगे और यह माना जा रहा है कि आज ही मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी शपथ ले सकते हैं। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं और वह दो बार भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं इसके साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति से जुड़कर उनका यह सफर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक बहुत कम उम्र में पहुंचा है, लिहाजा युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं नेताओं और प्रदेश की जनता को काफी आशा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां 

