देहरादून। कोरोना का संक्रमण अमेरिका, जापान, कोरिया, ब्राजील और चीन में तेजी से बढ़ा है हालात को देखते हुए उत्तराखंड की सरकार ने समय रहते अलर्ट जारी कर दिया है।इसी के साथ राज्य में नई कोविड एसओपी लागू करने का फैसला किया है इसमें सबसे पहले कोरोना को उत्तराखंड में घुसने से रोकने पर बल दिया जाएगा यह जानकारी उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. धनसिंह रावत ने दी उन्होंने बताया कि कई देशों में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र के दिशानिर्देशों के तहत नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि इन देशों में संक्रमण के मामलों में अचानक इतनी तेजी से उत्तराखंड ही नहीं देश भर में चिंता की स्थिति है केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परिपत्र भेजा है जिसमें वायरस के नए स्वरूपों को समझने के लिए संक्रमण के मामलों के संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण पर जोर दिया गया है इस पत्र के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड इस मामले में पूरी तरह से सजग है और केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उत्तराखंड राज्य में फिलहाल कोविड की स्थिति अच्छी तरह से नियंत्रण में है इस समय यहां कोई मामला नहीं है बावजूद इसके उत्तराखंड सरकार अलर्ट है। उन्होंने कहा कि हम सभी तरह की सावधानी बरत रहे हैं केंद्र से दिशा निर्देशों के बाद तत्काल प्रभाव से इस भयावह बीमारी से निपटने के लिए एक नई कोविड एसओपी जारी किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
