Rudrapur News: आये दिन युवतियों को किशोरियों के घर से फरार होने की खबरें आने पढ़ी ही होगी। इससे पहले एक महिला खुद अपनी बेटी के शादी के लिए रखे पैसे लेकर प्रेमी संग फरार हो गई थी जो खूब चर्चा का विषय बना है। अब खबर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से है। जहां बहन के विवाह के लिए रखे गहने और नगदी लेकर किशोरी प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तीन पाली डाम, फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री को खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बच्ची लाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। पुत्री संग कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगण खेड़ा रुद्रपुर का हाथ है। आरोप है कि बड़ी पुत्री की शादी है। इसके लिए चांदी की पायल, सोने के कुंडल, सोने की अंगुठी, सोने का मांग टीका व नगद 50 हजार रुपये घर में रखे थे।
महिला का आरोप है कि उसकी बेटी पंकज के बहकावे में आकर आभूषण व रुपये अपने साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, अजीम व मन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
