देहरादून- (बड़ी खबर) CM रावत ने किया इस बड़ी योजना का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा स्वरोजगार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- आज सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया। अब प्रदेश के निवासियों को सोलर फार्मिंग के माध्यम से स्वरोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के एक अंग के रूप में संचालित इस योजना में 10 हजार युवाओं व उद्यमियों को 25-25 किलोवाट की सोलर परियोजनाएं आवंटित की जाएंगी। ऋण व अनुदान के साथ ही उत्पादित बिजली को खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के युवाओं और लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना इस योजना का लक्ष्य है। अधिकारियों को योजना के आवेदन की प्रक्रिया को सरलतम रखे जाने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड- स्वरोजगार करने का एक और OFFER, सरकार इस योजना से दे रही दस हजार युवाओं को लाभ, जानिए पूरी PROCESS

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में यदि आप स्वरोजगार करना चाहते हैं तो आपके लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से मुख्यमंत्री सोर स्वरोजगार योजना एक बेहतर विकल्प हो सकता है इस स्वरोजगार के तहत राज्य के 10000 युवाओं को सोलर पावर प्लांट आवंटित किए जाने का सरकार ने लक्ष्य रखा है यही नहीं इस स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन और सब्सिडी भी दी जाएगी। इस स्वरोजगार को करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज आपके पास डेढ़ से दो नाली जमीन यानी 300 वर्ग मीटर भूमि होनी आवश्यक है इसके अलावा योजना की पात्रता के लिए उत्तराखंड के स्थाई निवासी और 18 वर्ष से अधिक उम्र होनी आवश्यक है इस स्वरोजगार को करने के लिए शैक्षिक योग्यता की कोई आवश्यकता नहीं और इस योजना से एक व्यक्ति को एक ही सोलर पावर प्लांट आवंटित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल

देहरादून- कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

यदि आप अच्छे मुनाफे वाला स्वरोजगार अपनाने की सोच रहे हैं तो मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है जिसमें सरकार भी आपकी मदद कर रही है सरकार द्वारा इस योजना को संचालित करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है अब राज्य भर के 10,000 युवा इस योजना से जुड़ कर अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं 25 किलो वाट की क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट इस योजना के तहत आप अपनी बंजर भूमि पर लगा सकते हैं इस सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए 40000 प्रति किलो वाट की दर से लागत यानी कि ₹1000000 का ब्यय होना संभावित है। इसके लिए भी सरकार आपको ऋण और सब्सिडी उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल

देहरादून- यह गाड़ी आपके क्षेत्र में आकर लेगी कोरोना सैंपल , सरकार ने की यह व्यवस्था, जानिए इसका नाम

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “देहरादून- (बड़ी खबर) CM रावत ने किया इस बड़ी योजना का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा स्वरोजगार”

Comments are closed.