रामनगर- उत्तराखंड के सैन्य धाम के एक और जवान के निधन का दुखद समाचार मिल रहा है जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में 19 गढ़वाल रायफल के जवान यशपाल सिंह रावत की ब्रीफिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी।उनकी मौत की खबर से परिजनों और इलाके में शोक की लहर है।
बेतालघाट- 1 मीटर से लंबी तुरई देख लोग हैरान, इंडिया बुक में दर्ज हुआ नाम
परिजनों के मुताबिक 19 गढ़वाल राइफल के जवान यशपाल सिंह रावत की ड्यूटी के बाद ब्रीफिंग के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गयी।और वह चक्कर खा कर गिर गये।जिसके बाद सेना के जवानों द्वारा उपचार के लिए ट्रांजिस्ट कैम्प चिकित्सालय ले जाया गया।उनके सर पर चोट लगने के कारण ब्रेन हैमरेज हो गया।जवान की तबियत लगातार बिगड़ने के कारण सेना के अधिकारियों ने उनकी तबियत के विषय मे परिजनों को फोन करके बताया।और उनकी पत्नी शोभा रावत को बुला लिया।पत्नी उसी समय टेक्सी बुक कर जम्मू कश्मीर के उधमपुर के लिए रवाना हो गयी।जब तक शोभा वहाँ पहुँच पाती तब तक उनके पति दम तोड़ चुके थे।
पौड़ी- चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला
आपको बता दे कि यशपाल सिंह रावत वर्ष 2002 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे।वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के उधमपुर इलाके में थी।यशपाल रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल,बैजरो के टोल्यो गाँव के रहने वाले थे।पिछले 20 वर्षों से रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में मयूर बिहार कॉलोनी में उनका परिवार रह रहा है।यशपाल सिंह रावत अपने पीछे पत्नी के अलावा एक 13 वर्षीय बेटी सृष्टि,14 वर्षीय बेटे सुजल को रोता बिलखता हुआ छोड़ गये है। उनकी मौत से इलाके में शौक की लहर व्याप्त है।वही जवान का शव कल सुबह तक पीरूमदारा आने की सम्भवना है।
रामनगर- केक लेकर दोस्त का मनाने जा रहे थे बर्थडे, लेकिन रास्ते मे कार ने खुशियां ही मातम में बदल दी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
