देहरादून: शिक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए 1100 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए। महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने शनिवार को इसके आदेश दिए। महानिदेशक के अनुसार केवल गंभीर रूप से बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र से अटैच शिक्षकों को यथावत रहने दिया जाएगा।
महानिदेशक ने कहा कि यह जानकारी में आया है कि पात्र शिक्षकों के साथ साथ कुछ अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी अटैचमेंट पर मूल तैनाती से दूसरे कार्यालयों में अटैच हैं। ऐसे सभी कार्मिकों के अटैचमेंट तत्काल निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यालय में कार्मिकों को विभाग हित में अटैच करने की आवश्यकता है तो प्रस्ताव बनाकर महानिदेशालय को दिए जाएं।
शिक्षक कार्मिकों के अटैचमेंट पर होने से मूल स्कूलों शिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। सभी निदेशक, एडी, सीईओ और डीईओ को अटैचमेंट निरस्त के आदेश दे दिए गए हैं। सभी से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी गई है।- झरना कमठान, डीजी शिक्षा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट 

