Dehradun , Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी। उत्तराखंड राज्य में सोमवार 27 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते 27 फरवरी से 1 मार्च तक मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
Uttarakhand Weather Update
वही 01 मार्च को पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है मौसम का मिजाज बदलने के चलते तापमान में कमी की संभावना है। uttarakhand weather updated
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 27 और 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। एक मार्च को भी कुमाऊ मंडल के जिलों के साथ ही गढ़वाल मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुमाऊं के अन्य जिलों में भी कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दिन बारिश प्रभावित इलाकों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 

