देहरादून: अपर सचिव राजस्व ने बताया कि राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई जारी है। इन कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लागों को ही बेच रहे हैं। इसलिए स्थानीय जनता से अपील है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से जमीन का सौदा न करें। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो। अपर सचिव राजस्व ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति ने भू-कानून उल्लंघन कर राज्य में जमीन खरीदी है तो उन प्रकरण में भू-कानून के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसे व्यक्ति द्वारा बाद में जमीन राज्य के निवासियों को बेच भी दी जाती है, तो भी राज्य से बाहर का व्यक्ति भू-कानून का उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई से बच नहीं सकता। ऐसे उल्लंघन पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी को भी जमीनों की रजिस्टी में इस बात पर सतर्कता बरतने को कहा गया है कि भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े लोग उन्हीं जमीनों को राज्य के निवासियों को तो बेच कर नुकसान न पहुंचा पाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड : आरसेटी के 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर-एसी प्रशिक्षण का समापन, 21 युवाओं ने सीखी तकनीकी दक्षता
उत्तराखंड : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, 28 प्रतिभागी लेंगे स्वरोजगार की सीख
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखंड: विधानसभा तैयारी के बीच शहर बेहाल, गैरसैंण में बिजली व्यवस्था ध्वस्त 

