देहरादून- उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में गड़बड़ियों के मामले आने के बाद सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पूरे भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच उप निबंधक कुमाऊं नीरज बेलवाल और उप निबंधक कुमाऊं मान सिंह सैनी को सौंपी गई है साथ ही जांच जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश विभागीय मंत्री द्वारा दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सभी जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी हुई थी और इन भर्तियों में जिला सहकारी बैंक प्रबंधन के स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत शासन स्तर पर आई थी जिसके बिहार पर पूर्व में ही भर्ती प्रक्रिया में रोक लगाई गई थी।
तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने के बाद इस भर्ती पर रोक लगा दी थी। वहीं दूसरी तरफ सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सहकारिता मंत्री के आदेशों के क्रम में जांच टीम का गठन कर दिया गया है । और जल्द से जल्द जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाए गए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

