देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के तहत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, निबंधन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर और सर्वे लेखपाल समेत कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक ट वे ब सा इ www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 12 से 14 अक्तूबर है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है।

लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी (20 अंक), सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (40 अंक) और उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान (40 अंक) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
प्रमुख पदों का विवरण
कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न विभागों व कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 06 पद, निबंधन लिपिक के 55 पद, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद, सर्वे लेखपाल के 16 पद, कंप्यूटर सहायक के 09 पद, टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 01 पद।
ये होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित व उत्तराखंड ओबीसी के लिए 300 रुपये। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
